मोहगांव किशन (कटकुही) में कतिया समाज का सम्मान समारोह

24 May 2026, कतिया समाज का सम्मान समारोह दिन रविवार को मोहगांव किशन (कटकुही) में सम्पन्न हुआ
कतिया समाज कल्याण संस्था जिला छिंदवाड़ा की ब्लॉक शाखा नवेगांव एवं क्षेत्रीय समितियों द्वारा दिन रविवार को श्री गुरुचरण खरे (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला संस्था के अध्यक्ष श्री हरिमना नाग , संस्थापक एवं विधिक सलाहकार श्री राजेन्द्र कुमार बेलवंशी के विशिष्ठ आतिथ्य में एवं जिला संस्था के सभी पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में ग्राम किशन मोहगांव(कटकुही) के ग्राम पंचायत भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से नवेगांव क्षेत्र से समाज के अति विशिष्ट,समाज सेवी,एवं बुजुर्गों का सम्मान किया गया साथ ही क्षेत्र में जो सामाजिक प्रतिभावान बच्चे जिन्होंने दसवीं, बारहवीं की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है उन्हें स्मृति चिन्ह देकर पुरूष्कृत किया गया , , कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने मृत्यु भोज एवं चिकट प्रथा जैसी कुप्रथाओं को पूरी तरह से बंद किए जाने पर जोर दिया ।

1000685297

कार्यक्रम में जिला संस्था के उपाध्यक्ष ईश्वर नागवंशी,महासचिव मुन्नालाल मेंहगिया, कार्यालय सचिव खेमचंद मेंहंगिया नगर समिति अध्यक्ष संतोष मेंहगिया, उपाध्यक्ष हेमराज नागवंशी राष्ट्रीय महासचिव बलराम बेलवंशी ,मीडिया प्रभारी रवि बेलवंशी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमति जानकी खरे नवेगांव ब्लॉक अध्यक्ष ममतेश बेलवंशी उपाध्यक्ष मिथुन आरसे,क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष बेलवंशी, विजय आरसे,दिलीप बेलवंशी,राजू बेलवंशी एवं क्षेत्र के सभी गणमान्य सामाजिक बंधु माताएं बहने उपस्थित थी।

1000685298
1000685301

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *