बालाघाट | संत भूराभगत जी महाराज जयंती

।। जय भूरा भगत ।।
आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापन
“संगठन में शक्ति है और सेवा में संस्कार”
अत्यंत हर्ष और गौरव के साथ सूचित किया जाता है कि युवा कतिया समाज, बालाघाट के तत्वावधान में आयोजित “भूरा भगत जयंती समारोह 2026” आपकी गरिमामयी उपस्थिति और अपार सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हम हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं:

  • मुख्य अतिथि: माननीय श्री टी. सी. शिव जी (रिटायर्ड सहायक आयुक्त आबकारी) का, जिनके ओजस्वी विचारों और मार्गदर्शन ने समाज को एक नई दिशा प्रदान की।
  • अति विशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथिगण: श्री रामचरण नागरे जी, श्री भास्कर शिव जी एवं अन्य सभी सम्मानीय अतिथियों का, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
  • समाज के वरिष्ठ जन एवं पदाधिकारी: श्री रमेश कुमार ब्रम्हे जी, श्री उदेलाल नाग जी एवं सभी वरिष्ठ जनों का, जिनके कुशल संरक्षण में यह आयोजन फलीभूत हुआ।
    विशेष आभार:
    बालाघाट जिले के कोने-कोने से पधारे समस्त कतिया समाज के बंधुओं, मातृशक्ति और ऊर्जावान युवा साथियों का, जिन्होंने अनुशासित रहकर इस जयंती समारोह को एक उत्सव का रूप दिया। आप सभी का यह स्नेह और सामाजिक एकजुटता ही हमारी असली ताकत है।
    हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी समाज के कल्याण हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आपका ऐसा ही सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद हमें प्राप्त होता रहेगा।
    कार्यक्रम के बीच पड़ाव में नगर पालिका बालाघाट की नगरअध्यक्षा श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर पार्षद एवं सभा पति उत्तम आमाडारे का आगमन हुआ जिसमे आयोजन समिति ने नगर पालिका बालाघाट अध्यक्ष से भूरा भगत चौक के आसपास पेवर ब्लॉक कार्य भूराभगत चौक के पास नाला का पक्का करके समतली करण और विश्वेश्वरैया चौक से पावर हाउस तक आकाशवाणी की सामने वाली सड़क को संत भूरा भगत मार्ग की पहचान से चिन्हांकित करने का पत्र दिया
    जिसमें नगर अध्यक्ष ने मौखिक आस्वस्त करते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में जल्द ही कार्य योजना तैयार की जायेगी और इसका क्रियान्वयन जल्द ही बरसात पूर्व किया जाएगा।

जन्मोत्सव के आखिरी में सभी ने महाप्रशादी रूपी भोजन किया और अपने गंतव्य को प्रस्थान किए
इसी आशा के साथ कि पुनः आने वाले साल में संत भूरा भगत महाराज की कृपा हम सब पर बना रहे और ऐसे ही उल्लास से जयंती कार्यक्रम मनाने उपस्थित होंगे……

आयोजक:
युवा कतिया समाज, बालाघाट (म.प्र.)
एवं
समस्त कतिया समाज, बालाघाट

image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *