जय संत शिरोमणि भूरा भगत जी महाराज
पिपरिया में पूज्य भूरा भगत जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत एक भव्य यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालुओं और समाजजनों द्वारा पुष्प वर्षा एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

यात्रा का समापन कतिया भवन बैंक कॉलोनी पुरोहित गार्डन में पूजन अर्चना व भोजन प्रसादी(भंडारा) के साथ हुआ, जहाँ समाज के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को स्मरण करते हुए सभी ने एकजुटता और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कतिया समाज के उन प्रतिभाशाली एवं समर्पित व्यक्तियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश सेवा में योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में कतिया समाज के जिला अध्यक्ष,पदाधिकारी, आयोजक समिति पिपरिया एवं समस्त सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को और भी सफल एवं प्रेरणादायी बना दिया।
आयोजक समिति व सभी सहजातिय बंधु का हार्दिक धन्यवाद।
🙏 जय भूरा भगत जी महराज– जय संस्कृति 🙏
प्रियांशु धारसे
पर्यावरणविद समाजसेवी जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम राष्ट्रीय सैनिक संस्था भारत
Source : Whatsapp 6267854947
