लखनादौन ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न

कतिया समाज के राष्ट्रीय नेतृत्व में लखनादौन ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न

श्री ओम नारायण भारद्वाज बने ब्लाक अध्यक्ष

 लखनादौन : अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ समाज का राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार महले जी के संरक्षण एवं मुख्यतिथ्य मे तथा मध्यप्रदेश कतिया समाज के संनिध्य कतिया समाज जिला शाखा सिवनी के मार्गदर्शन मे ब्लाक लखनादौन के समाज के सहयोग से सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष लखनादौन के कतिया समाज के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशानिर्देशो के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव संपन्न किया गया।

Image

सर्वप्रथम समाज के आवाहन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सिवनी जिला महासचिव बलराम डोगरे के द्वारा समाज के अराध्य महादेव तथा उनके अनंन भक्त और समाज के संत शिरोमणि भूरा भगत जी को फूल, माला, तिलक वंदन कर आरती की गई। तातपश्चात् चुनाव की प्रक्रिया प्रारभ की गई जिसमे लखनादौन कतिया समाज के द्वारा श्री ओम नारायण भारद्वाज को ब्लाक अध्यक्ष निर्विरोध सर्वसम्मति से चुना गया तथा ब्लाक कार्यकारिणी का मनोनय किया गया, जिसमें श्री जे.पी. नायकवार को संयोजक, श्री रामकुमार मानिक उपाध्यक्ष, श्री केवराम भारद्वाज महासचिव, श्री माखनलाल शिववेदी कोषाध्यक्ष,  श्री महेंद्र गौतम सहसचिव,  श्री रामस्वरूप नागेश मीडिया प्रभारी,  सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया । कतिया समाज के राष्ट्रीय श्री राजकुमार महले ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय संगठन के द्वारा समाज के परिवार की जनगणना और विभिन्न रोजगारमुखी प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर कतिया बनाने की जानकारी देते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी को बधाई के साथ सामाजिक जनगणना तथा समाजिक भवन के लिये जमीन खोजने का दायुत्त को सौपा गया।

Image 1

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता पी.एल. भोर, राष्ट्रीय प्रतिनिधि के. आर. ब्रम्हे, राष्ट्रीय उपकोषाध्यक्ष राकेश नाग, राष्ट्रीय प्रचारक मनोज ब्रम्हवंशी, सिवनी जिला उपाध्यक्ष एम.एल. नागोत्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष पी.डी.नाग, मोहन नागेश लखनादौन, ब्लाक अध्यक्ष केवलारी विजय अर्जुनवार, घंसौर ब्लाक उपाध्यक्ष राजेश डोंगरे,  देवी सिंह शिवेदी, तथा समाज के गणमान व्यक्तियों के आतिथ्य में संपन्न हुआ।  

(मनोज ब्रम्हवंशी)
राष्ट्रीय प्रचारक
सिवनी (म.प्र.) मोब. 8319218955

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *