••●दोहा●••
गुरु गोविंद दोऊ खड़े,काके लागूं पाय।
बलिहारी गुरु आपकी,गोविंद दियो बताय।।

भूराभगत धाम (सांगाखेड़ा) में भूराभगत महाराज मंदिर
. ••●आरती●•• .
जय भूरा भगत देवा, जय भूरा भगत देवा।
शिव के दर्शन करने, खूब किया सेवा।।जय भूरा।।
जप,तप,तीरथ, संयम, जतन विविध होवे।
शिव-शम्भू का पूजन, तुम बिन ना होवे।। जय भूरा।।
कतिया कुल के गौरव, संत ब्रम्हज्ञानी।
मोक्ष की राह दिखाओ, हम हैं अज्ञानी।। जय भूरा।।
धवला गिरि शिखर पर, पूजन परण लियो।
सूत कातकर शिव-शम्भू को, जनेऊ वरण दियो।। जय भूरा।।
देनवा नदी के तीरे, शिव के दरश कियो।
पत्थर रूप तुम्हारा, पर सतमार्ग दियो।। जय भूरा।।
तन-मन-धन सब अर्पण, गुरु चरणन दीजे।
गुरु बिन ज्ञान न होवे, कोटि जतन कीजे।। जय भूरा।।
भूरा भगत की आरती, जो कोई नर गावे।
भव सागर से तरकर, उत्तम गति पावे।। जय भूरा।।
जय भूरा भगत देवा, जय भूरा भगत देवा।
शिव के दर्शन करने, खूब किया सेवा।। जय भूरा।।
बोलो भूराभगत महाराज की जय !!!

निवेदन –प्रिय सजातीय बंधुओं यदि आपके पास प्रभु भूरा भगत महाराज की आरती ऑडियो के रूप में हैं तो हमें भेजने का कस्ट करे, हम उस ऑडियो को इस वेबसाइट में प्रकाशित करेंगे.
samajh seva ko me danyawad dena chahta hu aur is kary me smmilit hona chahta hu
आपको कोटि कोटि चरण वंदना प्रणाम
मेरे श्रद्धा के सुमन
सादर समर्पित है ।
संत भूरा भगत महाराज के माता-पिता का नाम क्या है?
उनका जन्म कहां हुआ था?
Sitaram bakalwer bankhedi narmadapuram